Coronavirus: कनिका कपूर की पार्टी में थे सांसद दुष्यंत सिंह, अब आइसोलेशन में भर्ती

सांसद दुष्यंत सिंह को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।;

Update: 2020-03-20 10:28 GMT

Coronavirus: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वो लखनऊ में एक पार्टी में गई थीं, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

खबरों के मुताबिक, वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद दुष्यंत ने अपने आप को आइसोलेशन वार्ड भर्ती करवाया है।

वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह उत्तर प्रदेश में एक पार्टी में शामिल हुए थे। बता दें कि कोरोनो वायरस के लिए गायिका कनिका कपूर का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उनके पूरे परिवार को निगरानी में रखा गया है।

कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू के संकेत मिले हैं। मैंने खुद का परीक्षण किया और यह कोविद-19 निकला है। मेरा परिवार और मैं अभी आइसोलेटिड है।

लंदन से लौटने के बाद वो एक पार्टी में शामिल हुईं थी। इसके बजाय उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने प्रक्रियाओं का पालन किया। दस दिन पहले जब मैं घर वापस आई तो सामान्य प्रक्रिया के अनुसार एयरपोर्ट पर स्कैन किया गया था। मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं था।

Tags:    

Similar News