Coronavirus: देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक केस दर्ज- पढ़ें पूरा अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 12,899 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं और 15 मौतें हुईं।;

Update: 2022-06-19 05:12 GMT

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में कई दिनों से हर रोज 10 हजार से अधिक नये केस दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 12,899 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं और 15 मौतें हुईं। 

इसी के साथ देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 72,474 हो गई है। वहीं दिल्ली में शनिवार को 1,534 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी दर अब 7.71 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 5,119 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 1,255 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं यानी ठीक हुए हैं।

इस बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने शनिवार को कोरोना वायरस के 2054 नए मामले दर्ज किए। जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 10,92,557 हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि महामारी से संबंधित दो नई मौतों के साथ शहर में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19,582 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में एक ही दिन में कोविड-19 के 1,797 केस दर्ज किए गए थे जो कि लगभग चार महीनों में सबसे अधिक थे। जबकि मृत्यु दर के साथ पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.18 प्रतिशत हो गया है।

देश में कोरोना वायरस की स्थिति

* देश में कुल रिकवरी 42699363 हो गई है।

* एक्टिव केस 0.17 प्रतिशत।

* रिकवरी दर 98.62 प्रतिशित।

* एक दिन में 8518 मरीज ठीक हुए।

* दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.89 प्रतिशत।

* वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50 प्रतिशत

Tags:    

Similar News