India Lockdown 2 : क्या देश लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा, ये राज्य कर रहे बंद का समर्थन, सीएम शिवराज ने दिया ये संकेत

India Lockdown 2 : भारत में हर दिन कोरोना के 45 से 50 हजार तक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन 2 के संकेत मिल चुके हैं।;

Update: 2020-11-20 13:10 GMT

India Lockdown 2 : भारत में हर दिन कोरोना के 45 से 50 हजार तक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन 2 के संकेत मिल चुके हैं। तो वहीं आज से अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अभी लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुएआज से निगम सीमा अंतर्गत 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को देखते हुए गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेज खोलने के अपने फैसले पर रोक भी लगा दी है।

वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के नए मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार चिंतित है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों लॉकडाउन 2 के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि बढ़ते मामलों को देखते हुए भीड़ वाले बाजारों और शादियों में 200 लोगों की जगह 50 शामिल होने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। फिलहाल, दिल्ली में लॉकडाउन 2 को लेकर मंत्री भी अपने बयान दे चुके हैं। अब लॉकडाउन नहीं लगेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी जब 190 दिन के बाद लॉकडाउन खत्म हुआ था। तब भी कई राज्यों ने मांग कि थी कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। लॉकडाउन 5.0 के समर्थन में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने का समर्थन किया था। उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का समर्थन किया था।

देश में लगातार दूसरे दिन 45 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के नये केस दर्ज किये गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 45,882 नये मामले सामने आये हैं और 584 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 90,04,366 हो गई है। जबकि देश में 584 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,32,162 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 491 की कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,43,794 रह गई है। वहीं एक दिन में 44,807 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 84,28,410 हो गई है।

Tags:    

Similar News