Covid 19 Vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- भारत ने टीकाकरण अभियान में रूस और ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, Nasal वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी
सरकार ने नेजल वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन जल्द ही आएगी।;
Covid 19 Vaccination: भारत में 16 जनवरी के टीकाकरण का पहला फेज शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को आंकड़ों की ताजा रिपोर्ट दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक पूरे देश में 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आने वाले दिनों में भारत अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। वहीं दूसरी तरफ भारत ने नेजल वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन जल्द ही आएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार तक देश में 3,81,305 लोगों का टीकाकरण हुआ। प्रतिकूल असर के 580 मामले सामने आए हैं। डेथ रेट 140 से भी कम हो गया है। टीकाकरण के बाद मात्र 0.18 फीसदी लोगों में दुष्प्रभाव देखा गया, जो दुनिया मे सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के अंदर भारत यूएस को पीछे कर देगा। अमेरिका में पहले हफ्ते में 5,56,208 लोगों को टीकाकरण किया गया। हम अगले तीन दिनों में ये स्कोर पार कर देंगे। जबकि ब्रिटेन में पहले हफ्ते 1,37,897 लोगों को वैक्सीन लगी और रूस में 52 हजार लोगों को वैक्सीन दी गई। देश में फिलहाल लाख के आसपास कोरोना के ऐक्टिव केस हैं और केस लगातार घट रहे हैं। 8 महीने बाद हर दिन मौतों की संख्या 140 से कम हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह तक देश में 4,54,049 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख हो गई है, जो लगातार कम हो गई है। प्रतिदिन मौतों की संख्या अब 140 है। अब तक तकरीबन 18 करोड़ 70 लाख टेस्ट हो चुके हैं | 5 राज्यों में 72 फीसदी केस हैं। केरल और महाराष्ट्र में 50 हजार से ज्यादा केस हैं।