CR Kesavan Resigns: सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर सीवान ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।;
भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सीआर केसवन ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने त्याग पत्र में कहा कि उन्हें पार्टी में पहले वाले मूल्यों के अवशेष नजर नहीं आते हैं। जिसने उन्हें दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही कहा कि मैं अब अच्छे विवेक से नहीं कह सकता कि वर्तमान में पार्टी के प्रतीक और मूल्यों के साथ सहमत हूं। उन्होंने आगे इस पत्र में लिखा कि यही कारण है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था और कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से परहेज किया था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक नया रास्ता तय करने का समय है और इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैंने उपयुक्त प्राधिकारी को तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने इन अटकलों पर भी विराम लगा दिया कि वह किसी और पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। सीआर केसवन ने कहा कि वह खुद नहीं जानते कि आगे क्या होगा और ना ही मैंने इस संबंध में किसी पार्टी से संपर्क किया है।