महिला ने ऐप के जरिए किया था निवेश, झांसे में आकर गंवाए 10 लाख

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया। साइबर ठगों ने महिला को बिजनेस में निवेश पर अच्छा रिटर्न का झांसा दिया था। पढ़िये रिपोर्ट...;

Update: 2022-12-30 11:45 GMT

देशभर में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश के अलग-अलग स्थानों से कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां साइबर ठग लोगों को अपनी बातों में फंसाकर लाखों की चपत लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के ठाणे जिले से। यहां एक महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला को बिजनेस का झांसा देकर 10 लाख रुपये की चपत लगा दी। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि साइबर ठगों ने 57 वर्षीय महिला को विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने का झांसा दिया था। अंबरनाथ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बीते बुधवार को मिली सूचना के आधार पर प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी ने अच्छा निवेश का दिया था झांसा

पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसे जुलाई 2021 में व्हाट्सएप पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यापार के बारे में एक संदेश मिला था। इस क्रम में आरोपी ने खुद को एक निवेश कंपनी के प्रबंधक होने का दावा किया था। आरोपी ने महिला को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यापार में अच्छे रिटर्न देने का दावा किया था। इसके बाद महिला ने ठग के बातों में आकर जुलाई और नवंबर 2021 के बीच 10.49 लाख रुपये का निवेश किया। आरोपी ने पीड़ित महिला को कंपनी का एक ऐप मुहैया कराया था, जहां वह डॉलर में अपना निवेश देख सकती थी। साथ ही, छोटी-छोटी रकम निकाल भी सकती थी। इसके कुछ समय बाद महिला को उससे पैसे मिलने बंद हो गए। फिर आरोपी ने महिला के संदेशों का जवाब देना भी बंद कर दिया।

Tags:    

Similar News