Cyclone Asani Alert: मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में किया अलर्ट जारी, ममता बनर्जी ने स्थगित की बैठकें

चक्रवाती तूफान असानी को लेकर मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए मौसमी अलर्ट जारी कर दिया है।;

Update: 2022-05-08 13:14 GMT

Cyclone Asani Alert: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से बन रहे चक्रवाती तूफान असानी (Cyclone Asani) को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए मौसमी अलर्ट जारी कर दिया है। यह तूफान 16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी देते हुए कहा कि असानी अगले 12 घंटों में एक बड़े चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। तूफान असानी उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 12 घंटों में यह एक बड़े तूफान में बदल जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। विशाखापत्तनम से 900 किमी दक्षिण-पूर्व में है। बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर चक्रवात असानी उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आईएमडी ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 8 मई को पूर्व मध्य और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

वहीं, तूफान को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कोलकाता नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 से 12 मई के बीच होने वाली अपनी जिला प्रशासन की बैठकों को स्थगित कर दिया है। 

Tags:    

Similar News