खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात फानी, ओडिशा के लिए Yellow Warning जारी

चक्रवात फानी एक अत्यंत भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। आईएमडी ने ओडिशा को अपनी 'पीली' चेतावनी जारी की है।;

Update: 2019-05-01 02:19 GMT

चक्रवात फानी एक अत्यंत भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और शुक्रवार दोपहर तक गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा तट को पार कर जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमडी ने ओडिशा के 'पीली' चेतावनी जारी की है। मछुआरो को मछली पकड़ने, तटीय क्षेत्रों से बाहर जाने, रेल या सड़क यातायात को प्रतिबंधित कर दिया है।

वहीं गृह मंत्रालय ने आदेश देते हुए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) के मुताबिक, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सभी बंदोबस्त की तैयारी कर ली है। यह राशि ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) को दी जाएगी।

बता दें कि ओडिशा को 340.87 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को 309.37 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 235.50 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 200.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। फनी से जो नुकसान वहां हो रहा है।

एनसीएमसी ने तैयारियों की समीक्षा के लिए बीते मंगलवार को राज्यों और सरकारी विभागों से मुलाकात की। चक्रवात फनी के दौरान सहायता के लिए पश्चिम बंगाल के लिए एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि फानी मंगलवार रात तक 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है और ओडिशा तट से टकरा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News