Cyclone Mandous: दक्षिण भारत में चक्रवात मैंडूस का असर, मौसम विभाग की चेतावनी कि मैदानी राज्यों में बढ़ेगी ठंड

चक्रवात मैंडूस ने दक्षिण भारत के लोगों के लिए मुश्कलें खड़ी कर दी है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मैंडूस दक्षिणी राज्यों की तरफ तेजी से आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु के तट तक पहुंच चुका है। पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट....;

Update: 2022-12-10 06:55 GMT

मैंडूस चक्रवात ने समूचे देश के लिए मुसिबतें खड़ी कर दी हैं। मौसम विभाग लगातार लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मैंडूस (Cyclone Mandous) ने ममल्लापुरम के करीब तट को पार कर लिया है। यह चक्रवात अब दक्षिणी राज्यों की तरफ तेजी से आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु के तट तक पहुंच चुका है। जिसके कारण कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होते भी दिख रही है।

आज यह चक्रवात मामल्लापुरम के उत्तर-पश्चिम में चेन्नई से करीब 30 किमी दक्षिण-पश्चिम के पास है। चक्रवाती तूफान शनिवार की मध्यरात्रि उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के पास से होते हुए दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विभाग ने लोगों से साझा किया है। ताकि लोग इस चक्रवात से अपनी सुरक्षा कर सके। हालांकि मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर भी दी है। उन्होंने बताया कि चक्रवात गहरे अवसाद में तब्दील हो चुका है जिसके कारण इसकी क्षमता कम हो गई है।

भारी बारिश होने की संभावना

IMD के मुताबिक आज यानी 10 दिसंबर को तमिलनाडु के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में 55-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने वाली है। लेकिन शाम होने तक इसकी रफ्तार घटकर 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह जाएगी। वहीं चक्रवात का पिछला क्षेत्र लगातार जमीन की ओर बढ़ते जा रहा है। जिसके कारण 10 दिसंबर को पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है। इसके बाद तमिलनाडु के तटीय जिलों और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मैंडूस के कारण बर्फबारी

आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कई इलाकों में बीते 12 घंटे में हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि इस चक्रवात के कारण आगामी कुछ दिनों इन राज्यों में हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं 10 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसका असर तमाम उत्तरी भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। जिसके कारण एक से दो दिनों में तमाम उत्तरी भारत के क्षेत्रों में पारा गिरने वाला है। 

Tags:    

Similar News