Mausam Ki Jankari: दिवाली पर इन राज्यों में तबाही मचाएगा सितरंग चक्रवात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

दिवाली पर भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग का संकट बना हुआ है। मौसम रिपोर्ट का कहना है कि दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। सितरंग तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।;

Update: 2022-10-23 07:57 GMT

Cyclone Sitrang: दिवाली के मौके पर देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश (heavy rain) की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बना एक चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार के दिन चक्रवाती तूफान (cyclonic storm Sitarang) पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच सकता है। आगे आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट (weather report) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह लो प्रेशर एरिया बना है। यह कम दबाव का क्षेत्र तेजी के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 23 अक्टूबर के दिन दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र के और गंभीर होने का अनुमान है। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर अग्रसर हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 अक्टूबर के दिन बंगाल की खाड़ी के मध्य में लो प्रेशर का एरिया चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस चक्रवाती तूफान को सितरंग दिया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

IMD की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान सितरंग के प्रभाव से दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। 24-26 अक्टूबर के बीच असम और मेघालय, 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने मछुआरों को मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों से पर न जाने की सलाह दी है। आज के दिन भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है। 

Tags:    

Similar News