Cyclone Tauktae Update: बार्ज P-305 पर भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू शुरू, मुसीबत में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय नौसेना ने चक्रवाती तूफान के बाद समुद्र में फंसे बार्ज P-305 जहाज को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जहाज में से 14 शवों को बाहर निकाल लिया गया है।;
Cyclone Tauktae Rescue: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। इस बीच अभी भी मुंबई में समुंदर में एक जहाज फंसा हुआ है। जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन भारतीय नौसेना के द्वारा किया जा रहा है। अब तक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस चक्रवाती तूफान की वजह से 7 राज्य से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जिसमें तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा जैसे राज्य में नुकसान हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने चक्रवाती तूफान के बाद समुद्र में फंसे बार्ज P-305 जहाज को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जहाज में से 14 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं जहाज में 261 लोगों में से 184 को जवानों ने बचा लिया है और अभी भी 63 लोगों के लिए रेसिपी ऑपरेशन जारी है।
कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जानकारी के लिए बता दें कि जहाज में 184 लोगों के अलावा कई और भी लोग फंसे हुए थे। फिलहाल भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू शुरू कर कई लोगों की जान बचाई है और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बार्ज P-305 पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ताजा आंकड़े बताते हैं कि अभी भी जहाज में 63 लोग फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के काम में नेवल हेलीकॉप्टर काम कर रहे हैं। लोगों की जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है।
Afcons हेल्पडेस्क
+919987548113, 022-71987192
8802062853
ओएनजीसी हेल्पलाइन:
022-2627 4019
022-2627 4020
022-2627 4021