Cyclone Yaas : भारत में एक और चक्रवाती तूफान के चलते इन 5 राज्यों में अलर्ट, मछुआरों को बंदरगाहों पर लौटने का निर्देश

अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान उठेगा और इस महीने के अंतिम हफ्ते में भारत के पांच तटीय राज्यों से होकर गुजरेगा।;

Update: 2021-05-22 11:38 GMT

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते के बाद अब एक और तूफान भारत में दस्तक देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 72 घंटे के अंदर तैयार हो जाएगा। तूफान पांच राज्यों में दस्तक देगा। वहीं केंद्र सरकार ने मछुआरों को बंदरगाह पर लौटने का निर्देश जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान उठेगा और इस महीने के अंतिम हफ्ते में भारत के पांच तटीय राज्यों से होकर गुजरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यह यास तूफान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में टकराएगा। मौसम विभाग की तरफ से इन 5 राज्यों में अलर्ट कर दिया गया है।

वहीं केंद्र सरकार ने इन राज्यों से तूफान से निपटने की जानकारी ली है। चक्रवाती तूफान यास इस महीने के आखिर में भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास के बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।

अगले 72 घंटे में धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। और 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटों पर पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पांच राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा गया है कि कोरोना महामारी पहले से ही चुनौती बनी हुई है। ऐसे में कुछ अस्थाई व्यवस्था की जाए।

वही एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात करने की कवायद शुरू कर दी है। इससे इससे पहले तूफान तौकते को लेकर गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों को प्रभावित किया था। इस तूफान के बाद हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की। मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने गुजरात के लिए एक हजार करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था।

Tags:    

Similar News