राजघाट: DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।;

Update: 2019-12-15 02:24 GMT

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। बीते 12 दिनों से मालीवाल भूख हड़ताल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने के अंदर बलात्कार के मामलों में दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हैं। अनशन के 13वें दिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। 

भूख हड़ताल पर बैठीं स्वाति मालीवाल ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और पूरे देश में नए दिशा विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। विधेयक में 21 दिनों के भीतर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों के निपटान और मृत्युदंड को सौंपने का आदेश दिया गया है। 

फिलहाल, एलएनजेपी अस्पताल में स्वाति मालीवाल को भर्ती कर दिया गया है।

3 दिसंबर को भूख हड़ताल पर बैठने के बाद पीएम मोदी को यह उनका दूसरा पत्र था, जिसमें बलात्कारियों को उनकी सजा के 6 महीने के भीतर मृत्युदंड की मांग की गई थी। मालीवाल ने कहा कि वह तब तक अपना अनशन खत्म नहीं करेंगी, जब तक कि पूरे देश में दिसा विधेयक लागू नहीं हो जाता।

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने भी दिशा बिल 2019 पारित कर दिया। यह बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के अपराधों में मौत की सजा और 21 दिनों के भीतर ऐसे मामलों के परीक्षण में निर्णय दे देगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News