रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन पहुंचे, सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे
रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद राजनाथ सिंह आज सियाचिन ग्लेशियर और श्रीनगर के दौरे हैं।;
रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद राजनाथ सिंह आज सियाचिन ग्लेशियर और श्रीनगर के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान का जायजा लेने के साथ ही पाकिस्तान से लगे बॉर्डर पर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
#ExpectedToday | Defence Minister Rajnath Singh to visit Siachen Glacier. Army Chief General Bipin Rawat to accompany him. (file pic) pic.twitter.com/8XYAOMNSAa
— ANI (@ANI) June 3, 2019
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आर्मी चीफ बिपिन रावत और नॉर्दन आर्मी कमांडर भी मौजूद हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह पहली यात्रा में सबसे पहले सियाचिन ग्लेशियर पहुंचेंगे। सियाचिन ग्लेशियर को विश्व का सबसे खतरनाक युद्धक्षेत्र कहा जाता है। राजनाथ सिंह यहां पर फील्ड कमांडरों और जवानों के साथ बातचीत भी करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App