रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हमारे पास किसी की एक इंज जमीन नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को उनके खर्च पर वापस लाएगी। सभी को सकुशल वापस लाया जाएगा।;
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के 98वें दीक्षांत समारोह (Delhi University's 98th Convocation) में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को उनके खर्च पर वापस लाएगी। सभी को सकुशल वापस लाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान ही दुनिया का एक ऐसा देश है, जिसने कभी अन्य देशों की एक इंच भूमि पर अटैक नहीं किया है और न ही किसी की जमीन पर कब्जा किया है। राजनाथ सिंह का यह बयान कहीं न कहीं इशारों इशारों में चीन को मैसेज देना भी है।
दीक्षांत समारोह के दौरान राजनाथ ने कहा कि भारत की शक्ति दुनिया के कल्याण के लिए है, न कि किसी को डराने के लिए है। इस कार्यकारम के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों को डिजिटल डिग्री दी गई हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा सपना भारत को जगत गुरु बनाना है। भारत अकेला ऐसा देश है, जिसने कभी किसी दूसरे देश की एक इंच जमीन तक पर कब्जा या हमला नहीं किया है। यह भारत की संस्कृति नहीं है। हमारा देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। हमेशा से हमने समानता, सद्भाव और ज्ञान की महान परंपरा पर चलना सीखा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग भी मुसीबत के समय शांति के लिए भारत ही आते हैं। ये दोनों नैनीताल के पास कांची धाम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एक गलत धारणा है कि आतंकवाद का कारण गरीबी और शिक्षा की कमी है। लेकिन कई छात्रों ने भविष्य में इतना अच्छा काम किया है, जो आज देश के सामने मिसाल हैं। इस साल डीयू अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है।