Delhi Election 2020 : दिल्ली में 8 फरवरी को होगा चुनाव, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।;

Update: 2020-01-06 10:06 GMT

Delhi Election 2020 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी तो वहीं 11 फरवरी को नतीजे घोषित हो जाएंगे। पीसी के दौरान चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। वहीं 13,757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। दिल्ली चुनाव के लिए मीडिया मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई है।

चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण घोषणा (Important announcement of Election Commission)

* 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा

* 21 जनवरी तक नामांकन दर्ज कर सकेंगे

* 8 फरवरी को वोटिंग एक चरण में होगी

* 11 फरवरी को आएंगे दिल्ली के परिणाम 


दिल्ली में एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं जो इस बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव खर्च के लिए सख्त नियमों का पालन होगा। चुनाव की व्यवस्था के लिए 90 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए खासा प्रबंध किया जाएगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा चुनावी मैदान में मुख्य पार्टी होंगी। सीईसी सुनील अरोड़ा वर्तमान दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को समाप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) 2015 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद फिर से चुनाव लड़ रही है। AAP ने 67 सीटें जीतीं और बाकी तीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिलीं।

दिल्ली में यह पहला चुनाव होगा, जब भाजपा ने पिछले साल लोकसभा चुनावों में भारी जनादेश दर्ज किया और राजधानी की सभी सात संसदीय सीटों पर कब्जा कर लिया। झारखंड में भाजपा की हार के बाद यह पहला चुनाव भी होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने पूर्वी राज्य में चुनाव जीता। 

साल 2015 में दिल्ली में 7 फरवरी का हुआ था मतदान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 7 फरवरी 2015 को मतदान हुआ था और 10 फरवरी 2015 को नतीजे आए थे।

दिल्ली में 2015 का चुनाव परिणाम

* दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।

* साल 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

* आम आदमी पार्टी के खाते में 54.34 फीसदी वोट शेयर आया था।

* किरन बेदी के नेतृत्व चुनाव लड़ने वाली भारतीय जानता पार्टी ने 3 तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

* बीजेपी का 32.19 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा जमाया था।

* कांग्रेस का साल 2015 के विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।

* कांग्रेस की झोली में 9.65 फीसदी वोट शेयर आया था।

Tags:    

Similar News