सीएम केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला कौन है 'सुरेश', जानें इसके बारे में सबकुछ...
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जिस शख्स ने थप्पड़ लगाया था उसकी पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक शख्स का नाम सुरेश बताया जा रहा है। सुरेश की उम्र लगभग 33 साल बताई जा रही है।;
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जिस शख्स ने थप्पड़ लगाया था उसकी पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक शख्स का नाम सुरेश बताया जा रहा है। सुरेश की उम्र लगभग 33 साल बताई जा रही है। वह कैलाश पार्क का निवासी है, और स्पेयर पार्ट का काम करता है। पुलिस ने सुरेश को फिलहाल गिरफ्तार कर मोतीनगर पुलिस थाने में ले गई है।
डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज के अनुसार उस शख्स को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर में पूछताछ के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी कि उसने यह कृत्य क्यों किया।
बता दें कि सीएम केजरीवाल शनिवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोतीनगर में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान वह शख्स अचानक केजरीवाल की गाड़ी के बोनट पर चढ़ जाता है और एकाएक थप्पड़ बरसा देता है। बाद में आप के समर्थकों ने भी उस शख्स की पिटाई की। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। संजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि अरविंद की सुरक्षा में बार-बार चूक क्या मोदी सरकार केजरीवाल पर किसी बड़े हमले का इंतज़ार कर रही है? या फिर कोई बड़ी साज़िश है?
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष ने कहा कि क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App