Delhi Double Murder: आरके पुरम में दो बहनों की हत्या, CM Kejriwal ने LG को बताया जिम्मेदार

Delhi Double Murder: दिल्ली (Delhi) के आरके पुरम (RK Puram) में आज यानी रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसको लेकर सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा कि पुलिस हमारे पास होती तो...दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।;

Update: 2023-06-18 09:50 GMT

Delhi Double Murder: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। आज यानी रविवार को दिल्ली के आरके पुरम (RK Pooram) में दो महिलाओं की गोली दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का महिला के भाई के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी रविवार सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को पिंकी और ज्योति नाम की दो बहनें घायल मिली। पुुलिस ने बताया कि हमलावर महिलाओं के भाई को मारने के लिए आए थे। जिसके बचाव में आई दोनों बहनों को आरोपियों ने गोली मार दी और फरार हो गए।

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

इस घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दुख जताया है। सीएम ने कहा कि दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सीएम ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था (Delhi Law and Order) संभालने की जिम्मेदारी मिली है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी (LG) के पास न होकर AAP के पास होती, तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।

ये भी पढ़ें...Sakshi Muder Case: आरोपी ने राक्षस की तरह नाबालिग पर किए 40 वार, तमाशा देखते रहे लोग, खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

Tags:    

Similar News