Weather Update: दिल्ली-नोएडा में गर्मी से राहत, फरीदाबाद में बरसे ओले... कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। वहीं फरीदाबाद शहर में ओले भी गिरे। येलो अलर्ट जारी कर दिया है।;
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत एनसीआर (NCR) में मौसम विभाग (Meteorological Department) की भविष्यवाणी पूरी हो गई। दिल्ली से लेकर नोएडा और फरीदाबाद तक लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कई इलाकों में बूंदाबादी के साथ तेज हवाएं भी चलीं। वहीं फरीदाबाद शहर में ओले भी गिरे। येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली एनसआर में आज सुबह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर होते ही मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी। दोपहर 2 बजे के आसपाल कई इलाकों में बारिश देखी गई। कुछ देर की बारिश की बाद सूरज निकल आा लेकिन शाम 6 बजे के आस पास दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद में बरसात हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे।
दिल्ली के प्रशांत विहार और शालीमार बाग में भी तेज बारिश हुई। इस बारिश से उमस बढ़ने की भी संभावना बढ़ गई है। लेकिन फिलहाल, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30-50 किमी/घंटा दर्ज हुई। जबकि इसके विपरीत गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में हल्की बारिश के बाद तेज बारिश हुई। साथ ही इन शहरों में धूल भरी आंधी भी चली।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही कहा है कि दिल्ली में हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा हो सकती है। साथ ही धूल भरी आंधी के चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।