Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली (Delhi) और यूपी (UP) में 20 जून के बाद ही मानसून आने की संभावना है। हालांकि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में आज हल्की बारिश हाे सकती है, जिससे दिल्ली वालों को भीषण गर्मी और लू से निजात मिलेगी। पढ़ेें पूरी अपडेट्स...;

Update: 2023-06-16 06:39 GMT

Weather Update Today: इस समय पूरा उत्तर भारत (North India) भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहा है। इसका मुख्य कारण मानसून में देरी बताया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों के लिए राहत भरी खबर दी है। दिल्ली, हरियाणा और यूपी में आज से 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों को आज और अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद है और तापमान (Temperature) में भी गिरावट हो सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर आ सकता है। हालांकि तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर गंभीर लू की स्थिति पैदा हो सकती है। आंध्र प्रदेश में और बिहार के कुछ स्थानों पर 3 दिनों तक लू चल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), पश्चिम बंगाल (West Bengal), तेलंगाना (Telangana) में एक-एक दिन और पूर्वी मध्य प्रदेश (East MP), पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP) में दो-दो दिन लू का असर देखने को मिल सकता है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का दिखेगा असर

गुजरात (Gujrat) में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy Cyclone) के प्रवेश करने के बाद आज राजस्थान भी इससे प्रभावित हो सकता है। हालांकि तूफान की रफ्तार में कमी आ रही है, लेकिन दक्षिण पश्चिम राजस्थान इससे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। चक्रवात की वजह से अगले 4 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिस प्रकार मानसून की रफ्तार है, वो यूपी और दिल्ली में इस बार देर से दस्तक देगा। अक्सर दिल्ली में 27 और यूपी में 30 जून तक मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसमें और देरी का कयास लगाया जा रहा है।

Also read: गर्मी से बेहाल यूरोप, अब तक 2 लाख लोगों की मौत, जानें स्थिति से निपटने की क्या है रणनीति

Tags:    

Similar News