Delhi Robbery Case: दिल्ली में 25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, जानिये चोर की अनोखी ख्वाहिश
Delhi Robbery Case: बीते दिनों दिल्ली के एक ज्वेलरी शॉप में हुई करीब 25 करोड़ की चोरी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। इतनी बड़ी चोरी से हर कोई परेशान था। हालांकि अब चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पढ़िए पूरी खबर...;
Delhi Robbery Case: दिल्ली के भोगल इलाके में बीते दिनों एक गलरी शॉप से करीब 25 करोड़ रुपए की चोरी का गुत्थी सुलझ गई है। मामले में दो आरोपी अब छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर में छापा मारकर एक घर से 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के नाम लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी हैं।
आरोपी की ख्वाहिश- सोने की कैंची से काटना चाहता हूं पीएम मोदी के बाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लोकेश सैलून में बाल काटने का काम करता है। उसका सपना था कि वह पीएम मोदी के बाल सोने की कैंची सोने की कंघी और सोने के उस्तरे से बाल काटे। इतना ही नहीं लोकेश चोरी करने के बाद अपने चेहरे की सर्जरी करवाकर पहचान ही बदलने वाला था। पुलिस को आरोपी के बाईक के डिग्गी से 10 लाख नकदी और एक थार कार भी बरामद हुई है।
बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह का बयान
बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, दुर्ग में बीती रात को रेड की कार्रवाई की गई, जिसमें लोकेश नामक चोर को पकड़ा गया, कल उसके एक साथी को पकड़ा गया। उनके पास से 23 लाख का सामान, ज्वेलेरी और कैश मिला था, लेकिन वह भाग गया था। बाद में उसके घर से 12.5 लाख कैश मिला। वहीं, संजय कुमार ध्रुव, ASP सिटी दुर्ग, ने बताया कि, छत्तीसगढ़ पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले दिल्ली में चोरी की घटना हुई थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। आरोपी एक हाई प्रोफाइल चोर था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
लोकेश श्रीवास है शातिर चोर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी लोकेश श्रीवास एक शातिर चोर हैं। वह कई बार चोरी के मामले में पहले ही जेल जा चुका है। एक बार तो श्रीवास रायगढ़ जेल तोड़कर भाग चुका है। पूछताछ में उसने पहली चोरी 2011 में भिलाई संगम डेरी में की थी। जानकारी के मुताबि वह कई प्रदेश में जाकर चोरी करता था। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की चोरी कर चुका है।
जानें कब हुई थी चोरी
आपको बता दें कि शातिर चोरों ने दिल्ली के भोगल इलाके में 24 सितंबर की रात उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी की घटना को अंजान दिया था। राजधानी में इतनी बड़ी चोरी की घटना सुनकर दिल्ली पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे थे। हालांकि अब दिल्ली पुलिस को चोर तक पहुंचने में सफल हो गई है।
ये भी पढ़ें:- प्रियंका चतुर्वेदी BJP पर भड़की, बोलीं- बीजेपी के चुनावी टूल किट में ED, CBI और IT