Yamuna Water Level: पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी, फिर बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात!

पिछले दो दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसका असर दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को यमुना का जल स्तर 205.33 मीटर पर पहुंच गया है।;

Update: 2023-08-16 04:11 GMT

Yamuna water level crosses danger mark: पिछले दो दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसका असर दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को यमुना का जल स्तर 205.33 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय जल आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि पुराने रेलवे ब्रिज (old Yamuna bridge) पर जल स्तर मंगलवार दोपहर तीन बजे 204.50 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। रात करीब 10 बजे यह 205.39 मीटर हो गया। वहीं बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यमुना का जलस्तर 205.50 मीटर तक पहुंच सकता है और दिन में इससे ज्यादा भी होने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि स्थिति गंभीर हो सकती है।  


दो दिनों से जारी है बारिश का कहर 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से तबाई देखने को मिली है। हिमाचल में बारिश के कहर से करीब 56 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई घर भरभराकर गिर गए हैं। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग टूट गए है।

बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर 

बारिश की वजह से ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष (disaster control room) के अधिकारियों का कहना है कि अलकनंदा और मंदाकिनी रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।




ये भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

Tags:    

Similar News