हरियाणा कैबिनेट का विस्तार अगले दो दिनों के अंदर होगा : डिप्टी सीएम

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत की। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई है।;

Update: 2019-11-12 14:45 GMT

हरियाणा में मुख्यंत्री मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो दिनों के अंदर होगा। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज यह जानकारी दी है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत की।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई है। जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम से सवाल किया कि कितने निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन के दोनों सहयोगी इस पर फैसला करेंगे।

कैबिनेट के विस्तार पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह अगले 48 घंटे में होगा।' सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद थी लेकिन महाराष्ट्र में गतिरोध के चलते मंत्रियों को कैबिनेट विस्तार में विलंब हुआ।

इसके बाद जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम से सवाल किया कि क्या जजपा के दो और विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएग। इस पर उन्होंने कहा यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News