Video: भारत में आज दीपावली की धूम, जालौन में लोग खेल रहे 'लट्ठ मार दिवाली'
वीडियो में आप देख सकते हैं, बड़ी संख्या में लोग लठ्ठ मार दिवाली मना रहे हैं। लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर एक दूसरे के लठ में लठ मारते हुए डांस कर रहे हैं और दिवाली को सेलिब्रेट कर रहे हैं।;
Latth Maar Diwali: पूरे भारत में आज दिवाली के त्योहार की धूम है। दीपावली का त्योहर लोग बड़े धूमधाम से मना रहा हैं। वहीं आज उत्तर प्रदेश में जालौन में लोग बुंदेलखंड की पारंपरिक 'लट्ठ मार दिवाली' (Latth Maar Diwali) मना रहे हैं। जिसका वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, बड़ी संख्या में लोग लठ्ठ मार दिवाली मना रहे हैं। लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर एक दूसरे के लठ में लठ मारते हुए डांस कर रहे हैं और दिवाली को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
#WATCH | People in Jalaun participate in Bundelkhand's traditional 'Latth Maar Diwali'. #Diwali pic.twitter.com/3F29F0Pgmx
— ANI UP (@ANINewsUP) November 4, 2021
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूरे भारत में आज दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था कि दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा था कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।