डॉ हर्षवर्धन को WHO का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, 22 मई से संभालेंगे जिम्मेदारी

पूरी दुनिया में भारत के कामों को काफी सराहा भी जा रहा है। वहीं इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ (Health Minister) मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) को WHO ने डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह चुना गया है। डॉ हिरोकी नकाटानी वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं।;

Update: 2020-05-19 20:10 GMT

जहां पूरी दुनिया कोरोना (Coronavirus) के संकट से जूझ रहा है। वहीं पूरी दुनिया में भारत के कामों को काफी सराहा भी जा रहा है। वहीं इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ (Health Minister) मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) को WHO ने डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह चुना गया है। डॉ हिरोकी नकाटानी वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वहीं हर्षवर्धन 22 मई से कार्यभार संभालेंगे।

बीते मंगलवार को 194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में भारत की की तरफ से हर्षवर्धन के नाम पर का निर्विरोध चयन किया गया। अधिकारियों की मानें तो एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक 22 मई को होगी। जिसमें हर्षवर्धन का चुना जाना तय है। वहीं आपको बताना चाहेंगे कि बोर्ड के चेयरमैन का पद कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है। पिछले साल ही तय हो गया था कि अगले एक साल के लिए यह पद भारत के पास रहेगा।

Also Read: बिना वैक्सीन के इस नई दवाई से रोका जा सकता कोरोना वायरस, चीन की लैब ने किया दावा

कार्यकारी बोर्ड 34 व्यक्तियों से बना है जो तकनीकी रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग्य हैं। बोर्ड साल में कम से कम दो बारबोर्ड  बैठक करता है और मुख्य बैठक आमतौर पर जनवरी में और फिर मई में दूसरी छोटी बैठक होती है। कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का मुख्य कार्य स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सलाह देना है।

Tags:    

Similar News