Lockdown: डॉ हर्षवर्धन बोले लॉकडाउन 3.0 में कम से कम छूट दी जानी चाहिए

गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं। फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।;

Update: 2020-05-04 07:35 GMT

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए लॉकडाउन 3.0 में छूट को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त की है। समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन 3.0 के अंदर दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए।

गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं। फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।

रोजाना किये जा रहे 75 हजार टेस्ट

इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश का डब्लिंग रेट 3 दिन था। जोकि अब 12 दिनों से ऊपर हो गया है। 11 हजार से अधिक लोग ठीक हो गए हैं। बाकि सारे लोग रिकवरी पर हैं। मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है केवल 3 प्रतिशत। रोजाना भारत में 75 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42670 पहुंची

देश में पिछले तीन दिनों से रोजाना दो हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। बुरी खबर है कि पिछले तीन दिनों में मामले कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42670 हो गई है। भारत में तीन मई को कोरोना वायरस के रिकार्ड 2676 मामले आए हैं। 

Tags:    

Similar News