Earthquake: असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

इस समय भारत कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहा है। ऐसे में बीते कई महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।;

Update: 2020-07-18 03:48 GMT

असम में इस वक़्त बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। असम में आज सुबह तड़के करीब 4:25 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके असम के हलकंडी में महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गयी है। जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो वैसे ही लोग घर से बाहर निकल आये। हालांकि, इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय भारत कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहा है। ऐसे में बीते कई महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले बीते शुक्रवार को अंडमान निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गयी थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोॉजी ने बताया कि भूकंप के झटके ईस्ट पोर्टब्लेयर से 250 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। 

क्यों आता है भूकंप?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कई प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेट्स बार-बार टकराती है तो इनके कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जब यह प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। 

Tags:    

Similar News