कुछ देर में होगा महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है।;

Update: 2019-09-21 04:05 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2019) को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है।  चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में 2 नवंबर से 9 नवंबर के बीच चुनाव संपन्न हो जाएगे। हरियाणा महाराष्ट्र में एक-एक चरण में चुनाव होने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव आयोग को 2 नवंबर से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया करनी है। तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

हरियाणा महाराष्ट्र में सीटें

हरियाणा में विधानसभा की 90 और महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। चुनाव आयोग हरियाणा में एक चरण में चुनाव संपन्न करवा सकता है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में दो चरणों में चुनाव हो सकता है। 


झारखंड और दिल्ली का बाद में होगा ऐलान

बता दें कि इस साल और अगले साल के शुरुआत में झारखंड और दिल्ली विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग तारिखों का ऐलान कर सकता है। झारकंड में जनवरी और दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने हैं। ऐसे में बच्चों के बोर्ड एग्जाम को देखते हुए हो सकता है कि प्री बोर्ड से पहले ही चुनाव संपन्न हो जाएं।

उपचुनाव का ऐलान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के अलावा चुनाव आयोग अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। कई राज्यों विधानसभा की कई सीटों खाली पड़ी हैं।

2014 में तारीखों का ऐलान

2014 में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 12 सितंबर को की थी। मतदान 15 अक्टूबर को हुआ था और रिजल्ट 19 अक्टूबर तक घोषित हो गए थे। 2014 में झारखंड विधानसभा चुनाव नवंबर और दिसंबर में पांच चरणों में हुए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News