EVM पर कमल के नीचे 'भाजपा' लिखा मिला, विपक्ष ने किया हंगामा, जानें EC ने क्या कहा...
ईवीएम मशीन पर भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने से विपक्ष ने आपत्ति जताई है।;
ईवीएम मशीन पर भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने से विपक्ष ने आपत्ति जताई है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि बंगाल के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में मॉक ड्रिल के दौरान ईवीएम मशीन पर सिर्फ कमल के नीचे भाजपा लिखा हुआ था, जबकि बाकि अन्य दलों के चुनाव चिन्ह के नीचे दलों का नाम मौजूद नहीं था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, अहमद पटेल, टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी और डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से से मिलकर मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई।
Adressing the media fraternity outside the ECI building on appearance of the letters 'B.J.P.' in EVMs. pic.twitter.com/VRBNqNKKmk
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) April 27, 2019
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से मिलकर कहा कि भाजपा के चुनाव चिन्ह के साथ पार्टी का नाम भी छापा गया है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कोई भी पार्टी नाम व चुनाव चिन्ह एक साथ प्रयोग नहीं कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि या तो भाजपा का नाम ईवीएम मशीन से हटाया जाए या फिर अन्य सभी दलों के नाम भी उनके चुनाव चिन्ह के नीचे लिखा जाए।
विपक्ष की शिकायत पर जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि भाजपा का चिह्न आखिरी बार 2013 में अपडेट किया गया था। तब से अब तक हुए चुनावों में यह वैसा ही है। जानकारी के लिए बता दें कि ईवीएम में पार्टियों के चुनाव चिह्न के साथ उम्मीदवारों के नाम और फोटो शामिल होते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App