चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ADB के उपाध्यक्ष नियुक्त, दिवाकर गुप्ता की लेंगे जगह
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने जारी करते हुए अपने बयान में कहा है कि एडीबी ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को निजी सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे।;
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक लवासा बैंक में दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे। दिवाकर गुप्ता का कार्यकाल 31 अगस्त 2020 को समाप्त हो रहा है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने जारी करते हुए अपने बयान में कहा है कि एडीबी ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को निजी सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं लवासा
आपको बता दें कि अशोक लवासा ने 23 जनवरी 2018 को बतौर भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। अशोक लवासा हरियाणा कैडर के 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।
लवासा चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में रिटायर हुए थे। अशोक लवासा इससे पहले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव के पद पर थे।
एडीबी बैंक की 1966 में हुई स्थापना
हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं था कि क्या अशोक लवासा ने प्रस्ताव के लिए हां की है। बताते चलें कि एडीबी बैंक की स्थापना साल1966 में हुई थी।