Encounter in Mohali: मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Encounter in Mohali: मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें पुलिस ने दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें रिपोर्ट...;

Update: 2023-12-16 09:20 GMT

Encounter in Mohali: मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैंगस्टरों को चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है। इस वक्त की बड़ी जानकारी खरड़ लांडरां रोड से सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच जब बदमाशों को पुलिस चेकिंग की भनक लगी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पुलिस की गाड़ी का अगला शीशा टूट गया।

प्रिंस को दो गोली लगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस को दो गोली मारी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रिंस कार चोरी और जबरन वसूली के मामलों में वांछित था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। प्रिंस राजपुरा का रहने वाला है। मोहाली के डीएसपी गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली थी कि वे इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई। इसी बीच, उसने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि कार में प्रिंस का साथी करमजीत भी था। उसकी गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की टीम मुठभेड़ स्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

पंजाब पुलिस एक्शन में

बता दें कि पिछले दिनों जीरपुर के पीर मुछला में एक गैंगस्टर को गोली मार दी गई थी, उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद लुधियाना में भी बदमाशों से मुठभेड़ हुई। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने गैंगस्टरों को चेतावनी दी थी कि वे किसी को भी चौक पार नहीं करने देंगे, जिसके बाद से पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News