Monsoon Rain: देश के 80 फीसदी हिस्सों में पहुंचा मानसून, इन 25 राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Monsoon Rain Update: देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है। इसको देखते हुए आईएमडी ने देश के 25 राज्यों में 5 दिनों का अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 1961 के बाद पहली बार दिल्ली और मुंबई में एक साथ मानसून का आगमन हुआ है। आइए जानते हैं आज के मौसम अपडेट...;

Update: 2023-06-27 05:48 GMT

Monsoon Rain Update: देश के कई हिस्सों में मानसून से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (weather department) द्वारा मानसून को लेकर इस बार यह कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) में बने कम दबाव छेत्र के कारण देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने जल्दी ही दस्तक दे दी है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और पंजाब के कुछ हिस्सों में अभी भी मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन जल्द ही पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस बार मानसून का एक अलग रूप देखा जा रहा है। पिछले दिन दिल्ली और मुंबई में मानसून के दस्तक के बाद यह देश के लगभग 80 प्रतिशत राज्यों में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 1961 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली और मुंबई में एक साथ मानसून ने दस्तक दी है। जो यहां के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में अभी भी मानसून का आगमन नहीं हुआ है। इस पर मौसम विभाग का कहना है कि दो से तीन दिनों के अंदर यहां भी मानसून का प्रवेश हो जाएगा।

IMD ने जारी किया पांच दिनों का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र के कारण मौसम नेअचानक करवट बदल ली है। यही कारण है कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में समय से पहले मानसून का प्रवेश हो चुका है। इसी को देखते हुए आईएमडी ने आने वाले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गोवा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Also Read: Monsoon Update: मानसून की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले कई दिन इन राज्यों में अलर्ट

राजधानी में भारी बारिश की संभावना

वहीं, दिल्ली में आज बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिन से बारिश होने के वजह से तापमान नीचे आ गया है। बताया जा रहा है कि 27 और 28 जून को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Tags:    

Similar News