Extortion Case: 6 घंटे हुई परमबीर सिंह से पूछताछ, आतंकी कसाब के फोन को लेकर रिटायर्ड ACP का खुलासा

परमबीर सिंह (Parambir Singh) आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पहुंचे और क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश भी हुए।;

Update: 2021-11-25 13:55 GMT

मुंबई के पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में पूछताछ हुई। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। इसलिए सिंह पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परमबीर सिंह से कांदिवली क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने करीब 6 घंटे तक वसूली मामले में पूछताछ की। पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं। परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में 5 मामले दर्ज हैं। हाल ही में डीजीपी संजय पांडे पर केस वापस लेने का भी आरोप सिंह की तरफ से लगाया गया था।

मुंबई पुलिस ने कहा कि परमबीर सिंह ने अपराध शाखा इकाई 11 कार्यालय कांदिवली में बिमल अग्रवाल द्वारा दर्ज रंगदारी मामले में अपना बयान दर्ज कराया। उनसे इस मामले में ही सवाल पूछे गए थे। उन्हें अभी दोबारा नहीं बुलाया गया है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें बुलाया जा सकता है। उन्हें पूछताछ पर आना होगा। 

जबकि दूसरी तरफ एक रिटायर्ड एसीपी ने खुलासा किया है कि परमबीर सिंह ने आतंकी कसाब का फोन छुपा लिया था। जिससे कई दूसरे आतंकियों की भी मदद की गई थी। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को चांदीवाल कमेटी ने मौजूद रहने का आदेश दिया है। हालांकि, अगर परमबीर सिंह समिति के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह द्वारा राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए चांदीवाल समिति का गठन किया है।

Tags:    

Similar News