Facebook Pages Transparency : पेज ट्रांसपेरेंसी से हुआ खुलासा, पीएम के खिलाफ जहर उगलने वाले नेता नहीं, उनकी टीम करती है ये काम

Facebook Pages Transparency : फेसबुक पेज पेज ट्रांसपेरेंसी की सेटिंग में जाकर आप किसी भी नेता के फेसबुक पेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। फेसबुक के द्वारा जोड़े गए पेज ट्रांसपेरेंसी फीचर से आप पेज हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।;

Update: 2020-02-03 13:28 GMT

Facebook Pages Transparency : फेसबुक ने हाल ही में एक नया फीचर पेज ट्रांसपेरेंसी जोड़ दिया है। जिसने भारत के साथ दुनिया को हिलाकर रख दिया है। साथ ही पेज ट्रांसपेरेंसी की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले नेताओं का भी खुलासा हो गया है।

फेसबुक पेज पेज ट्रांसपेरेंसी की सेटिंग में जाकर आप किसी भी नेता के फेसबुक पेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। फेसबुक के द्वारा जोड़े गए पेज ट्रांसपेरेंसी फीचर से आप पेज हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। जिससे आपको जानकारी हासिल हो जाएगी कि पेज को मैनेज कौन कर रहा है और पेज का मालिक कौन है।

इस नये फीचर के कारण फेसबुक ने सभी के सामने यह जानकारी लाकर रख दी है। जिसके बाद लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर हैरान हैं। क्योंकि उनके कई ऐसा राज हैं जो सार्वजनिक हो गए हैं।

उदहारण के तौर पर बताया बदा दें कि जैसे किसी नेता का ऑफिशियल पेज है। उसमें हम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि इस पेज को कितने लोग मेनेंज कर रहे हैं, पेज कब बनाया गया था, आदि।

ये नेता अधिकतर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उगलते हैं जहर

सीएम अरविंद केजरीवाल : सीएम अरविंद केजरीवाल ने 13 दिसंबर 2012 में फेसबुक पर पेज बनाया था। केजरीवाल के इस पेज को भारत में 33 लोग मैनेज करते हैं जबकि एक व्यक्ति इस पेज को यूएस यानी अमेरिका से मैनेज करता है।



 राहुल गांधी : कांग्रेस नेता राहुल ने 12 अप्रैल 2017 में फेसबुक पर पेज बनाया था। उनके इस पेज को भारत में चार लोग मैनेज करते हैं।



 शशि थरूर : कांग्रेस नेता शशि थरूर फेकबुक पर 19 सितंबर 2009 में पेज बनाया था। इनके पेज को भारत में 6, यूके में 2, सऊदी अरब में 1 और यूएस में 1 शख्स मैनेज करता है।


अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पर 11 नवंबर 2013 को बनाया था। भारत में अखिलेश यादव के इस पेज को 6 लोग मैनेज करते हैं।


असदुद्दीन ओवैसी : एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 9 अक्टूबर 2011 को पेज बनाया था। असदुद्दीन ओवैसी के फेसबुक पेज को भारत में 9 लोग मैनेज कर रही हैं।


फेसबुक पेज ट्रांसपेरेंसी पर कैसे जाएं

* सबसे पहले आप जिसके पेज के बारे में जानकारी चाहते हैं उसे खोल लें।

* उसके बाद किसी भी पेज की टाइमलाइन पर जाएं।

* उसके बाद टाइमलाइन पर स्क्रॉल करके पेज ट्रांसपेरेंसी पर जाएं और See More पर क्लिक करें। इसके बाद आप किसी भी पेज की पुरी जानकारी ले सकते हैं।  

Tags:    

Similar News