फेसबुक ने पेजों की ट्रांसपेरेंसी की सार्वजनिक, यूजर्स कर रहे विरोध

फेसबुक पेज ने ट्रांसपेरेंसी ऑप्शन के आने के बाद कई यूजर्स ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।;

Update: 2020-02-03 13:36 GMT

फेसबुक के द्वारा जैसे ही पेज ट्रांसपेरेंसी ऑप्शन शुरू किया वैसे ही उसका विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। फेसबुक ने एक नया फीचर पेज ट्रांसपेरेंसी ऐड किया है। इस फीचर के तहत यूजर्स यह जान सकते हैं कि फेसबुक पेज को कितने लोग संचालित कर रहे हैं।

यह फेसबुक पेज पर दिखाई देने वाले फेसबुक पेज ट्रांसपेरेंसी के ऑप्शन पर जाकर कोई भी यूजर्स चेक कर सकता है। इस नए फीचर से यूजर्स यह भी जान सकते हैं कि किस देश से कितने लोग उस पेज को संचालित कर रहे हैं।

फेसबुक पेज ट्रांसपेरेंसी का विरोध

इस ऑप्शन के आने के बाद कई यूजर्स इसका विरोध कर रहे हैं। लोग इस फीचर का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए निकाल रहे हैं। कई लोग इसे लोगों की निजता अधिकार के खिलाफ बता रहे हैं तो कई लोग इसका विरोध इसलिए भी कर रहे क्योंकि इस ऑप्शन के आ जाने के बाद यह तो शो कर रहा है कि पेज कितने लोग संचालित कर रहे हैं साथ ही किन देशों से यह पेज संचालित किया जा रहा है यह भी शो हो रहा है।

 

Tags:    

Similar News