Fani Cyclone Update News: सबसे खतरनाक होगा फानी चक्रवात, हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटा, सेना हुई हाई अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठे खतरानक चक्रवाती तूफान फानी पिछले 72 घंटों में तेजी के साथ ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है। तेज रफ्तार के साथ स्पीड में बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मई को यानी कल शुक्रवार को फानी जगन्नाथ पुरी के तटीय इलाकों से होकर गुजरेगा।;

Update: 2019-05-02 05:11 GMT

बंगाल की खाड़ी से उठे खतरानक चक्रवाती तूफान फानी पिछले 72 घंटों में तेजी के साथ ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है। तेज रफ्तार के साथ स्पीड में बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मई को यानी कल शुक्रवार को फानी जगन्नाथ पुरी के तटीय इलाकों से होकर गुजरेगा।

संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) के मुताबिक, 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फानी सबसे खतरनाक चक्रवात हो सकता हैं। जिसकी स्पीड 175 किलोमीटर प्रतिघंटा मानी जा रही है। ओडिशा के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में भयंकर तबाही मचाने को तैयार है।

जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल से उठे फानी तूफान अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके मुड़कर 3 मई दोपहर को चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।

इस दौरान 170-180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी गति बढ़कर 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह सबसे बड़ा तूफान होगा।

बता दें कि फानी फिलहाल विशाखापत्तनम के दक्षिण-पूर्व में 230 किलोमीटर और पुरी के दक्षिण-पश्चिम में 420 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जहां से वो आगे बढ़ रहा है। फैनी तूफान को लेकर नौसेना, भारतीय वायुसेना और तटरक्षक बल को हाई अलर्ट कर दिया गया है। ओडिशा के कुछ जिलों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की छुट्टियां 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं। वहीं स्कूल कॉलेज की छुट्टियां कर दी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News