Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी आज MP के किसानों को करेंगे संबोधित

Farmers Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे के बारे में बताएंगे।;

Update: 2020-12-18 03:12 GMT

Farmers Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे के बारे में बताएंगे। आपकों बताते चलें कि किसान कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली से सटी सीमाओं पर डटे हुए हैं।

रायसेन जिले में आज प्रदेश स्तरीय किसान कल्याण महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

रायसेन जिले में होने वाले कार्यक्रम के जरिए प्रदेश सरकार किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के 35 लाख से ज्यादा किसानों को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सीएम शिवराज खरीफ फसलों को अतिवृष्टि और कीट व्याधि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह राशि सीधे किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।

Tags:    

Similar News