Farmers Protest : सिंघु बॉर्डर पर पत्थरबाजी के दौरान अलीपुर SHO घायल, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई है। बॉर्डर पर पत्थरबाजी हो रही है तो इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।;
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई है। बॉर्डर पर पत्थरबाजी हो रही है तो इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान तलवार लगने से एक पुलिस एसएचओ घायल हो गए हैं। वहीं एक शख्स के चोट भी लगी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर हुए हमले में अलीपुर थाना पुलिस के एसएचओ घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं कि ये सभी नकाबपोश लोग थे, जो भाजपा के गुंडे बताए जा रहे हैं। अलीपुर एसएचओ ने कहा कि उनके ऊपर हमला किया गया। भाले से हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया था। सिंघु बॉर्डर ही मुख्य केंद्र है। जहां बीते 65 दिनों से पंजाब और हरियाणा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर दोपहर तक 200 के करीब लोग यहां पहुंचे और पत्थरबाजी कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर लगे टैंट भी उखाड़ दिए। वहीं दूसरी तरफ किसान नेता राकेश टिकैत की अपील के बाद मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे हैं।
सिंघु बॉर्डर पर हुई पत्थरबाजी के बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि सिंघू बॉर्डर पर भाजपा ने अपने हमलावर भेज दिए। किसानों और पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। तानाशाह सरकार अपने असली रंग दिखा रही है, अम्बानी-अडानी के पिट्ठू किसानी ख़त्म करना चाहते है।