Farmers Protest: मोदी सरकार पर दिखा बंद का असर, किसान संगठनों के साथ बैठक करेंगे अमित शाह, हो सकता है बड़ा ऐलान
Farmers Protest : इससे पहले, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के समर्थन में 24 विपक्षी दल समर्थन में उतरे हैं। इनमें ट्रेड यूनियन भी शामिल हैं। भारत बंद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है।;
नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। वहीं केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों की मांग नहीं मानी है। जिसके कारण आज मंगलवार को किसान संगठनों द्वारा 'भारत बंद' बुलाया गया है। लेकिन खबर आ रही है कि आज शाम 7 बजे गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे। इस बात की पुष्टि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की है।
इससे पहले, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के समर्थन में 24 विपक्षी दल समर्थन में उतरे हैं। इनमें ट्रेड यूनियन भी शामिल हैं। भारत बंद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है।
सभी राज्यों को केंद्र की तरफ से कड़ी सुरक्षा के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसान संघ ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 9 दिसंबर दिन बुधवार को सरकार और किसानों के बीच फिर बातचीत होनी है।
बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज किसान यूनियनों ने देशभर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल यानी 9 दिसंबर को केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी।