Farmers Protest Video: दिल्ली हरियाणा के बीच बने सिंधु बॉर्डर तक पहुंचे किसान, पुलिस आंसु गैस को गोले दागे, देखें वीडियो

Farmers Protest Video: मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।;

Update: 2020-11-27 03:49 GMT

Farmers Protest Video: मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। आज सुबह पुलिस ने सिंघू सीमा (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-दिल्ली सीमा पर बने सिंधु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पूरी तैयार कर रखी है। पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली चलो मार्च के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। वीडियो में देख सकते हैं कि भारी संख्या में किसान बॉर्डर पर इकट्टा हुए है।  


दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर को सील कर दिया है। ताकि किसानों को दिल्ली आने से रोका जा सके। यहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। किसानों ने साफ किया है कि वो दिल्ली जाकर ही मानेंगे।। 

Tags:    

Similar News