Farmers Tractor Parade: गणतंत्र दिवस पर निकलेगी ट्रैक्टर परेड, पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली पुलिस ने दी इजाजत

किसान आंदोलन कर रहे किसानों को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर मार्च की अनुमति दिल्ली पुलिस की तरफ से मिल गई है।;

Update: 2021-01-23 16:19 GMT

Farmers Tractor Parade: इस बार 26 जनवरी पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। दिल्ली के सारे बैरिकेड खुलेंगे और किसान दिल्ली के अंदर जाएंगे और ट्रैक्टर परेड करेंगे। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसान आंदोलन कर रहे किसानों को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर मार्च की अनुमति दिल्ली पुलिस की तरफ से मिल गई है। ट्रैक्टर रैली करीब 100 किलोमीटर की होगी। पांच अलग-अलग जगहों से रैली निकाली जाएगी। देश का हर किसान 26 जनवरी को होने वाली ऐतिहासिक किसान ट्रैक्टर परेड का गवाह बनेगा। साथ ही आम लोगों से भी किसानों ने शामिल होने की अपील की थी।

बीते दिनों कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अगुवाई में किसानों के साथ बैठक हुई। किसानों और सरकार के बीच 11 वें दौर की वार्ता भी बेअसर रही। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे, जबकि सरकार ने उनसे आग्रह किया कि वे कानूनों की अवहेलना करने के बाद उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए विचार-विमर्श के प्रस्ताव पर विचार करेगी। अभी भी किसान तीनों कानूनों को रद्द करने के लिए अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब तक सरकार और किसानों के बीच 11 बार बातचीत हो चुकी हैं। जिसमें से दो मांगों को सरकार ने पहले मान लिया था। 

Tags:    

Similar News