सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम रिजवी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।;

Update: 2021-10-31 03:23 GMT

Waseem Rizvi News: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। वसीम के खिलाफ मुकदमा सहादत गंज कोतवाली (Saadat Ganj Kotwali) में दर्ज हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम रिजवी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिस कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सहादत गंज कोतवाली में शबाब असगर की शिकायत पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों पर ऐतराज जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी। वसीम ने मांग की थी कि कुरान शरीफ से 26 आयतों को हटा दिया जाए। उन्होंने अर्जी में यह भी कहा था कि कुरान में इन आयतों को बाद में शामिल किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी को फटकार लगाई थी और जुर्माना भी आयद किया था।

इतना ही नहीं कुराने करीम पर सवाल उठाने के बाद वसीम रिजवी के परिवार के सदस्य भी उनके खिलाफ हो गए थे। साथ ही पूरे भारत में वसीम के खिलाफ खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं वसीम के खिलाफ उनके चालक की बीवी की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पति की गैरहाजिरी में वसीम ने उससे दुराचार किया था। 

Tags:    

Similar News