फरीदाबाद : वीवो और सैमसंग मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में व्हर्लपूल कंपनी के सामने सैमसंग और वीवो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय में भीषण आग लग गई।;

Update: 2019-10-11 09:36 GMT

हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में व्हर्लपूल कंपनी के सामने सैमसंग और वीवो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरे फ्लोर पर आग फैल गई। इस घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की कई काड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन ऑफिस में इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नुकसान कितना हुआ है। लेकिन लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के जान की हानि की कोई खबर नहीं है। लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फयार बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है। लेकिन जांच के बाद ही आग के कारणों का बता लग पाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News