बिहार बॉर्डर पर नेपाली सैनिकों की अंधाधुंध फायरिंग, 1 नागरिक की मौत, 3 घायल

भारत और नेपाल (India-Nepal Border) के बीच चल रहे सीमा विवाद के दौरान नेपाली सैनिकों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।;

Update: 2020-06-12 11:47 GMT

भारत और नेपाल सीमा विवाद (India-Nepal Dispute) के बीच नेपाल से सटे बिहार के सोनबरसा बॉर्डर पर नेपाली सैनिकों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों घायलों को मौके पर अस्पताल ले जाया गया। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा बॉर्डर के जानकीनगर गांव की है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

चारों तरफ भारतीय सुरक्षा जवानों की कड़ी चौकसी तैनात की गई है।

खेत पर काम करने के दौरान लोगों को बनाया निशाना

एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह हुई है। नेपाली सैनिकों ने अंधाधुंध फायरिंग किए। इस फायरिंग के दौरान चार व्यक्ति को गोली लग गई। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Also Read-आजमगढ़ दलित बस्ती हमले में 12 आरोपी गिरफ्तार, योगी ने सभी पर NSA लगाने के दिए निर्देश

जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद मामले के खिलाफ जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर के पास कुछ लोग अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे।

इस दौरान नेपाली सैनिकों की ओर से जबरदस्त फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग में जानकीनगर के एक निवासी डिकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।


Tags:    

Similar News