Corruption Case: चंद्रबाबू नायडू की कोर्ट में पेशी, हिरासत में लिए गए पवन कल्याण

Corruption Case: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं, उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...;

Update: 2023-09-10 04:49 GMT

Chandrababu Naidu Corruption Case: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। साथ ही, टीडीपी के कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी का भारी विरोध कर रहे हैं। आज सुबह आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत में पेश किया गया है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया है। 

पवन कल्याण को पुलिस ने हिरासत में लिया

पवन कल्याण तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे, जिन्हें सुबह-सुबह नंदयाला में एक ऑपरेशन में हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। पवन कल्याण ने पहले कथित करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

पवन कल्याण ने गिरफ्तार का विरोध किया था

पवन कल्याण ने शनिवार को कहा कि आज जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया, वह दुखद है। जिस तरह से राज्य के अधिकारी और सत्तारूढ़ दल एक नेता सीएम जगन के आदेश पर गिरफ्तारियां कर रहे हैं, हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। नायडू की गिरफ्तारी से राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के विरोधी राजनीतिक दलों ने व्यापक निंदा की। कोनसीमा में, पुलिस कर्मियों ने नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश को नंद्याल जाने से रोका, जिसके बाद लोकेश विरोध में सड़क पर बैठ गए। इस बीच, नायडू को मेडिकल जांच के लिए रविवार तड़के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल लाया गया।

Tags:    

Similar News