कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में होंगे शामिल!, Congress को चुनाव से पहले लगा झटका

गुजरात पाटीदार (Gujarat Patidar leader) नेता ने साल 2019 में कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।;

Update: 2022-05-31 06:45 GMT

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Patidar leader Hardik Patel) 2 जून को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल होंगे। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। गुजरात पाटीदार (Gujarat Patidar leader) नेता ने साल 2019 में कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 

लेकिन उन्होंने 18 मई को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim president Sonia Gandhi) को एक तीखा इस्तीफा (Resign) लिखने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। साथ ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा था, कांग्रेस पार्टी की राजनीति सिर्फ विरोध तक ही सीमित रह गई है। हार्दिक पटेल ने अपने पत्र में सीएए-एनआरसी और आर्टिकल 370 का भी अपने पत्र में जिक्र किया था।

हार्दिक पटेल आधिकारिक तौर पर इस बात से इनकार करते रहे हैं कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन पार्टी और इसके नेतृत्व के लिए उनकी प्रशंसा ने कुछ और ही कहानी बयां की। कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद उन्होंने यह कहते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया था कि वह अभी तक भाजपा में नहीं हैं। 

और न ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मैंने अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं किया है, चाहे वह भाजपा हो या आप। मैं जो भी फैसला लूंगा, वह लोगों के हित में होगा। 


Tags:    

Similar News