कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह पत्नी संग भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।;

Update: 2019-07-31 12:46 GMT

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह भाजपा के कार्रकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि अमिता सिंह उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पूर्व चेयरपर्सन थी। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय सिंह कांग्रेस पार्टी के सबसे करीबी नेता माने जाते थे। संयज सिंह ने बीते मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजनीतिक गलियों में चर्चा शुरू हो गई थी के वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के अगले दिन पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News