शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया देश के पुलिस बल का अपमान

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयाने को लेकर माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों, पूरे देश के पुलिस बल और उनके परिवार का अपमान करता है।;

Update: 2019-04-20 14:10 GMT

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयाने को लेकर माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों, पूरे देश के पुलिस बल और उनके परिवार का अपमान करता है। प्रधानमंत्री को न केवल उन्हें नामित करने के लिए खुद माफी मांगनी चाहिए, बल्कि अपनी उम्मीदवारी भी वापस लेनी चाहिए। 

बता दें साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को बयान दिया था कि यह उसकी कुटिलता थी। यह देशद्रोह था, यह धर्मविरुद्ध था। तमाम सारे प्रश्न करता था। ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ? मैंने कहा मुझे क्या पता भगवान जाने. तो क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो अवश्य जाइए। आपको विश्वास करने में थोड़ी तकलीफ होगी, देर लगेगी। लेकिन मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा।

वहीं शनिवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल के जिला चुनाव अधिकारी की ओर से भी नोटिस भेजा गया है और उनसे बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News