महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में किया गया भर्ती

अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती गिया गया है।;

Update: 2022-05-27 13:04 GMT

महाराष्ट्र (Maharshtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) को तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती गिया गया है। 100 करोड़ रुपये के वसूली कांड में नाम आने के बाद इस्तीफा दिया और ईडी ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शुक्रवार को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि कंधे में दर्द, सीने में दर्द और हाई बीपी की शिकायत के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। देशमुख को जेल प्रशासन ने सीधे मुंबई के केईएम अस्पताल में शिफ्ट किया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल सचिन वाजे को मुंबई में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये की वसूल कांड में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप भी लगाया था। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभी भी वह जेल में बंद हैं। 

Tags:    

Similar News