UP Assembly Elections: पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को मिली यूपी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी

UP Assembly Election: आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी (Co in Charge) की घोषणा की है। इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Former Finance Minister Capt Abhimanyu) को भी यूपी की कमान संभालन की जिम्मेदारी (Responsibility) दी गई है।;

Update: 2021-09-08 06:38 GMT

UP Assembly Elections उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पाने की जुगत में लग गई हैं। ऐसे में भाजपा (BJP) ने भी यूपी में अपनी दावेदारी को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी (Co in Charge) की घोषणा की है। इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Former Finance Minister Capt Abhimanyu) को भी यूपी की कमान संभालन की जिम्मेदारी (Responsibility) दी गई है।


भाजपा अध्यक्ष ने कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाते हुए लिस्ट जारी की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur), अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पार्टी ने पांचों राज्यों के लिए अपने प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News